Kanpur News: धर्म के मार्ग से विचलित कर सकता है कलियुग का प्रभाव: श्री जयराम
कानपुर, नवम्बर 15 -- Kanpur News: कानपुर। एनआरआई हाइट्स के मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में व्यास जी महाराज श्री जयराम दास ने राजा परीक्षित की कथा सुनाई। बताया कि किस प्रकार राजा परीक्षित के जीवन में कलियुग का प्रवेश हुआ और उसके प्रभाव से उनकी बुद्धि, विवेक एवं आध्यात्मिक चेतना प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि कलियुग का प्रभाव मनुष्य के ज्ञान, भक्ति और विवेक को कमजोर कर उसे धर्म के मार्ग से विचलित कर सकता है। महाराज श्री ने इस प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि मनुष्य को अपने जीवन में सदैव सत्संग, भक्ति, सदाचार एवं प्रभु स्मरण को स्थान देना चाहिए, क्योंकि यही उसे कलियुग के नकारात्मक प्रभावों से बचाकर धर्म और सत्य के मार्ग पर बनाए रखते हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: संतों का सानिध्य मनुष्य जीवन को बना सकता है सार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.