कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। अन्ना गोवंशों को संरक्षित कराए जाने के दावों की पोल रसूलाबाद कस्बे में ही खुलती दिख रही है। कस्बे के धर्मगढ़ मंदिर जाने वाले रास्ते पर ही मवेशियों का जमावड़ा लग रहा है। दर्शन पूजन करने जाने वाले दर्शनार्थियों में हादसे का भय बना हुआ है। जिले में संचालित गोआश्रय केंद्रों पर अन्ना मवेशियों को पकड़कर भेजे जाने के निर्देश बैठकों में दिए जाते हैं। लेकिन इसका असर कोई नहीं दिख रहा है। रसूलाबाद कस्बे में ही दर्जनों अन्ना गोवंश सड़कों पर विचरण कर रहे हैं। धर्मगढ़ मंदिर जाने वाले रास्ते पर ही तमाम गोवंश डेरा जमाए दिखते हैं। यह भी पढ़ें- Faridabad News: बेसहारा पशुओं के लिए गौशाला नाकाफी सावन माह होने के चलते मंदिर आने जाने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती है। परिसर में मेला भी लगा हुआ है। कई बार तो मेला के ...