कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता हिटमैन क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में मेट्रो-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द स्ट्राइकर्स को तीन विकेट से हराकर खिताब जीता। कप्तान अंकित कुशवाहा की अगुवाई में टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में दम दिखाया। आलराउंड प्रदर्शन के लिए मयूर तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी द स्ट्राइकर्स की टीम 22.4 ओवर में 115 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रितिक सिंह बिंद ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रदीप तिवारी और मयूर तिवारी ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी मेट्रो-11 ने 15.5 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...