Kanpur News: दो हफ्ते पहले हुई बारिश, अब तक सड़कों पर भरा पानी
कानपुर, अक्टूबर 10 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां औद्योगिक क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी वार्ड नंबर सात स्थित शिवाजी नगर में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। दो सप्ताह पहले हुई बारिश का पानी अब तक सड़कों पर भरा हुआ है। रनियां थाने के पीछे फैक्ट्री जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह पानी जमा होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। रनियां नगर पंचायत क्षेत्र में बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। क्षेत्र में करीब 450 फैक्ट्रियां संचालित हैं। चिरौरा मार्ग से भी भारी वाहनों की आवाजाही होती है। इसके बावजूद जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों पर जमा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान कई मार्गों पर जलभराव हो जाता है, लेकिन मौसम साफ होने के बाद भी पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.