Kanpur News: दो सौ रुपये की रंगदारी न देने पर किया हमला
कानपुर, जुलाई 13 -- Kanpur News: चकेरी। रामादेवी सब्जी मंडी में एक फल विक्रेता ने आरोप लगाया है इलाके के दबंगों ने उनसे ठेला लगाने के एवज में दो सौ रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट कर उनपर धारदार हथियार से हमला किया। पीड़ित ने चकेरी थाने में मामले की शिकायत की है। देहली सुजानपुर निवासी रमेश कुमार गुप्ता के अनुसार वह रामादेवी फ्लाईओवर के नीचे फल का ठेला लगाते आ रहे हैं। बीते रविवार रात को सफीपुर के दो आरोपित उनके ठेले पर पहुंचे। इसके बाद दुकान लगाने के एवज में दो सौ रुपये की रंगदारी मांगने लगे। विरोध किया तो आरोपितों ने विवाद करना शुरू कर दिया। इस बीच एक आरोपित ने उनके सीने में किसी धारदार वस्तु से हमला किया। वहीं शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर भी पहुंचे तो आरोपित धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित का कहना है कि आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.