Kanpur News: दो बाइकों की भिड़ंत में किसान समेत दो घायल
कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: बिधनू संवाददाता। टीकरमघई मोड़ पर शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार किसान और उसका छोटा भाई घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी बिधनू पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हैलट रेफर कर दिया। वहीं, दूसरी बाइक का चालाक फरार हो गया। नरवल थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सनोज पासवान किसान हैं। शनिवार को वह छोटे भाई 18 वर्षीय श्यामू, पत्नी पिंकी और तीन माह की बेटी अमैरा के साथ पलरा गांव से लौट रहे थे। टीकरमघई मोड़ के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में सनोज और श्यामू घायल हो गए, जबकि पत्नी पिंकी और उनकी तीन माह की बेटी मामूली रूप से चुटहिल हुए। सनोज ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि दोनों घा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.