Kanpur News: दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
कानपुर, अक्टूबर 11 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र में उमरन कट के सामने रविवार को दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पीछे वाले ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अकबरपुर से कानपुर की ओर जा रहे एक ट्रक के चालक ने उमरन कट के सामने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से आ रहा टमाटर लदा ट्रक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अमायन निवासी बाइस वर्षीय चालक आशीष कुमार फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर सर्विस और एनएचएआई की टीम की मदद से चालक को केबिन से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.