कानपुर, अक्टूबर 4 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण संवाददाता। एक युवक ने नौबस्ता थाना क्षेत्र निवासी दोस्त पर व्यापार के नाम पर 24.20 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नौघड़ा निवासी आकाश सिंह के मुताबिक गोपालनगर में रहने वाले गौरव श्रीवास्तव से दोस्ती की वजह से घर आना-जाना था। जनवरी-24 में गौरव ने व्यापार शुरू करने के लिए रुपयों की आवश्यकता बताई। इस पर उसी माह आरटीजीएस के जरिए 6.50 लाख और 4.70 लाख रुपये और घर जाकर आठ लाख रुपये नकद दिए। फिर मई-24 में भी आरटीजीएस के जरिए पांच लाख और दिए। इसके बाद रुपयों की मांग की तो वह टालमटोल करने लगा। थाने में सुनवाई न होने पर पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...