Kanpur News: देशभक्ति संगीत में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
कानपुर, अगस्त 10 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता क्राइस्ट चर्च कॉलेज में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सोमवार को सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में देशभक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन कॉलेज की सह-पाठ्यक्रम समिति की ओर से छात्रों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम व राष्ट्रसेवा में समर्पित जवानों एवं कर्मियों के प्रति कृतज्ञता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया गया। कॉलेज के प्राचार्य विनय जॉन सेबेस्टियन ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता तथा युवाओं में देश के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। संचालन अंशिका शुक्ला व प्रियांशी जायसवाल ने किया। भूमि सागर ने मनमोहक एकल नृत्य प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता खुशी गुप्ता, शरद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.