कानपुर, अगस्त 5 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। देवराहट थाना क्षेत्र के चैन का पुरवा गांव में जमीन के बटवारे के विवाद में11 साल पहले पति के साथ मिलकर देवर की हत्या करने के मुकदमें में फरार चल रही महिला मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गई। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पूछताछ के बाद महिला का चालान कर दिया गया। चैन का पुरवा देवराहट गांव निवासी बाबू सिह पुत्र तुलसीराम का जमीन के बंटवारे को लेकर बड़े भाई बलवान से विवाद था। इसी को लेकर वर्ष 2015 में बलवान व उसकी पत्नी सोना देवी ने बाबू सिंह के साथ मारपीट करने के बाद आग से जलाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह फरार हो गई थी। इसके चलते एक अगस्त 2015 को उसकी कुर्की भी हो चुकी थी। जबकि सीजेएम कोर्ट ने 31 जनवरी 2024 को सोना को फरार घोषित कर स्थाई वारंट जारी किया था। इ...