कानपुर, अगस्त 29 -- Kanpur News: कानपुर देहात/ मूसानगर,संवाददाता। जनपद में रक्षा बंधन के दूसरे दिन शनिवार से शाहजहांपुर व मूसानगर में दो दिवसीय कजरी मेलो का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर कजरियों के विसर्जन के बाद महिलाओं ने मेलो में लगी दुकानों से जरूरी सामान की जमकर खरीददारी की। वहीं मूसानगर में भगवान बांके बिहारी की भव्य शोभयात्रा निकालने के बाद पौराणिक देवायनी सरोवर में भगवान की जल विहार यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान जयकारों से माहौल गूंजता रहा。 यह भी पढ़ें- Orai News: कजली महोत्सव में उमड़ी भीड़, पालिका ने लगवाए स्टालशोभायात्रा का आयोजन मूसानगर कस्बे में शनिवार को बैंड-बाजे के साथ भगवान बांके बिहारी, लड्डू गोपाल सहित कई देवी-देवताओं की शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न मोहल्लो में भ्रमण करने के बाद यात्रा पौराणिक देवयानी सरोवार पर पहुंची। यहां...