Kanpur News: देवयानी सरोवर में पिंड़दान के लिए लोगों का आना शुरू
कानपुर, सितम्बर 26 -- Kanpur News: कानपुर देहात/मूसानगर, संवाददाता। छोटी गया के नाम से प्रसिद्ध कस्बे के देवयानी सरोवर में पिंडदान के लिए लोगों का आना शुरू हो गया है। यमुना के उत्तरगामिनी होने से यहां प्रथम पिंड दान का खास महत्व है। पितृ पक्ष में गया बिहार जाने से पहले यहां प्रथम पिंडदान किया जाता है। शनिवार को पहले दिन बारिश के बीच यहां पहुंचे भरतौली के एक परिवार ने यहां आकर पौराणिक देवयानी सरोवर के पास पितरों की श्राद्ध व पिंडदान किया। पित्रपक्ष शुरू होते ही मूसानगर कस्बे के ऐतिहासिक देवयानी सरोवर में श्रद्धा व तर्पण का सिलसिला शुरू हो गया है। पितृ पक्ष में गया में श्राद्ध के लिए जाने के पहले जिले के साथ ही आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में लोग प्रथम पिंडदान के लिए यहां आते हैं। शनिवार को भरतौली गंाव के रहने वाले बालेन्द्र सिंह व उनकी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.