कानपुर, सितम्बर 28 -- Kanpur News: कानपुर देहात। छोटी गया का दर्जा प्राप्त मूसानगर के ऐतिहासिक देवयानी सरोवर में पितरों की श्राद्ध व पिंडदान का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रूरा कस्बे के रहने वाले विनोद सक्सेना व उनकी पत्नी कल्पना सक्सेना ने इस पावन सरोवर पर पहुंच कर पितरों की श्राद्ध व तर्पण किया। यहां मौजूद आचार्य ने विधि-विधान से उनके पूर्वजों की श्राद्ध कर्म कराने के साथ ही पिंडदान कराया। यह भी पढ़ें- पितृपक्ष का शुभारंभ, नवादा से पिंडदानियों की शुरू हुई रवानगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...