Kanpur News: दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कराने को एसपी से मिले सपाई
कानपुर, अक्टूबर 16 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सलावतपुर गांव में तीन दिन पहले एक प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में संघर्ष व फायरिंग के मामले में शुक्रवार को सपाइयों ने एसपी से मिलकर अकबरपुर पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही दूसरे पक्ष के हमलावरों के अवैध असलहा सहित वीडियो होने व रायफल छीन लेने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की। प्रसादपुरवा कंचौसी दिबियापुर औरैया निवासी शैलेंद्र पुत्र तिलक सिंह का सलावतपुर में ननिहाल है। उसको यहां नाना से एक प्लाट मिला है। इस प्लाट पर कब्जे को लेकर गांव के ही वीरेंद्र यादव उर्फ बल्लू व शैलेंद्र के बीच विवाद चल रहा है। 13 अक्टूबर को शैलेंद्र ने अपने समर्थकों के साथ सलावतपुर पहुंचकर दीवार को हटाने का प्रयास किया था। इस पर दोनों पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.