कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: मूसानगर, संवाददाता। रक्षा बंधन के बाद मूसानगर कस्बे में आयोजित होने वाले परंपरागत दंगल के दूसरे दिन रविवार को पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेंच आजमाए। इसके साथ ही प्रतिद्वंदियों को पटखनी देकर दर्शकों की तालियां बटोरी। इसके साथ ही आयोजकों ने विजई पहलवानों को पुरस्कृत किया । मूसानगर कस्बे में चल रहे वाले कजरिया मेले के दूसरे दिन आयोजित दंगल का शुभारंभ चेयरमैन पति विनोद निषाद ने कराया। दंगल में 11 सौ इनाम वाली कुश्ती में झांसी के पहलवान मोहित ने कानपुर के अनिल को शिकस्त दी। जबकि अकबरपुर के अहमद पहलवान व कानपुर के करन पहलवान के बीच कड़े मुकाबले के बाद कुश्ती बराबरी पर छूटी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के हुनर, बटोरी तालियां इनके अलावा घाटमपुर के नरेंद्र ने कानपुर के सूरज को पटखनी देकर 11 सौ...