Kanpur News: दूसरे दिन भी ट्रेनें निरस्त, यात्रियों ने दूसरी ट्रेनों से किया सफर
कानपुर, अक्टूबर 11 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। सीजेपी प्रदर्शन के चलते दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर रूरा स्टेशन से होकर गुजरने वाली गोमती एक्सप्रेस और मूरी एक्सप्रेस ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। रविवार को दूसरे दिन भी इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरी ट्रेनों और अन्य परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ा। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के निरस्त होने के कारण सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को उठानी पड़ रही है, जिन्होंने पहले से ही इन ट्रेनों से यात्रा करने की योजना बनाई थी। स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों की जानकारी लेकर अपने गंतव्य तक जाने के लिए व्यवस्था करनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: रेल यात्रियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.