कानपुर, जुलाई 6 -- Kanpur News: कानपुर। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। सिपाही यातायात विभाग में तैनात है। आरोप है कि उसने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली। कल्याणपुर निवासी रूबी सोनकर ने बताया कि वह कल्याणपुर स्थित एक पिज्जा सेंटर पर काम करती थी। उसी दौरान सिपाही अभिषेक से जान पहचान हुई। सिपाही से शादी होने के बाद वह कुछ समय उसके साथ तैनाती स्थल पर बाहर भी रही। इसके बाद वापस कानपुर आ गई। वर्तमान में सिपाही यातायात विभाग में कार्यरत है। इसी बीच आपसी वाद विवाद के चलते सिपाही ने घर से निकाल दिया। कुछ दिनों बाद जानकारी मिली कि वह दूसरी महिला के साथ रह रहा है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पत्नी ने शराब के लिए रुपये न देने पर फंदे से लटक दी जान जांच पड़ताल करने रूबी वहां पहुंची तो वह दूसरी महिला के साथ रह रहा था। वह उ...