Kanpur News: दुकान लगाने को लेकर नवीन मार्केट में हंगामा
कानपुर, अक्टूबर 28 -- Kanpur News: कानपुर। नवीन मार्केट में दुकान लगाने को लेकर बुधवार को व्यापारियों ने जमकर हंगामा काटा। विवाद की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने विवाद शांत कराया। नवीन मार्केट शॉप कीपर एसोसिएशन के लीगल एडवाइजर लोकेश असनानी ने बताया कि त्योहार के समय दूसरी जगहों से दुकानदार यहां स्टॉल अथवा ठेले लगाकर आर्टीफीशियल ज्वैलरी, कुर्ती, चूड़ी व कंगन समेत अन्य सामान बेचते हैं। इससे व्यापारियों को नुकसान होता है। इसे लेकर विरोध किया गया। इस मामले में एसोसिएशन पुलिस आयुक्त से मिलकर अपनी समस्या रखेगा। कोतवाली पुलिस के मुताबिक हंगामे की सूचना पर फोर्स पहुंचा था। किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- Champawat News: दीपावली मेले का व्यापारियों ने विरोध किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.