Kanpur News: दीवाली-छठ पूजा बेखौफ मनाएं,उजड़ने न देंगे
कानपुर, अक्टूबर 3 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा के पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया और मंडल के सुमित तिवारी ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर से मुलाकात की। कहा कि कैंट स्थित संजय नगर बस्ती को जो उजाड़ने का फरमान रेलवे ने दिया है, इसे हरहाल में जनहित में रुकवा दें क्योंकि दशहरा, दीवाली सिर पर हैं। डीएम ने आश्वासन दिया है कि इसका कोई न कोई समाधान निकलवाएंगे। आश्वासन मिलते ही रघुनंदन भदौरिया ने बस्ती जाकर लोगों से कहा कि दशहरा, दीवाली, छठ पूजा आराम से मनाएं, आशियाना उजड़ने न देंगे। भले ही दोबारा बुलडोजर के आगे लेटना पड़े। कहा कि बस्ती में जहां पर नाला रेलवे लाइन तक के किनारे बनने जा रहा है वहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। यहां से किसी को उजाड़ा गया तो उसे आवास दिलाने का काम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.