Kanpur News: दीवाली,दशहरा पर घर आना तो स्पेशल ट्रेनें विकल्प
कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ व नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग के मद्देनजर रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनों की झड़ी लगा दी है। इन त्योहारों पर रेलवे पांच विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इनमें अहमदाबाद-मालदा टाउन, दिल्ली-हावड़ा, खुर्दा रोड-आनंद विहार, शकूरबस्ती-पटना और शकूरबस्ती-झंझारपुर के बीच ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनका कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव होगा।अहमदाबाद-मालदा टाउन विशेष ट्रेन (09401/09402) अक्टूबर और नवंबर में निर्धारित तारीखों पर चलेगी। अहमदाबाद से आने वाली ट्रेन गोविंदपुरी सुबह 9:55 बजे और वापसी में शाम 4:35 बजे पहुंचेगी। दिल्ली-हावड़ा विशेष ट्रेन (04092/04091) दिल्ली से 17 और हावड़ा से 18 अक्टूबर को एक-एक फेरा लगाएगी। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.