Kanpur News: दीवार ढहने से मलबे में दबी महिला की मौत
कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के दुआरी गांव के मजरा मन्हापुर में मंगलवार सुबह अचानक दीवार ढह गिरी। इससे वहां काम कर रही एक बुजुर्ग महिला मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मलबा हटाकर परिजन उनको गंभीर हालत में सीएचसी गजनेर ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार अकबरपुर के मौके पर पहुंचकर छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मन्हापुर दुआरी के रहने वाले चंद्रप्रकाश व उनक भाई रामबालक और बबली गांव में अलग-अलग मकान बनाकर रह रहे हैं। जबकि उनकी विधवा मां सत्तर साल की सुरेश देवी पुराने घर में अकेले ही रह रही थीं। मंगलवार सुबह वह घर में सफाई का काम कर रही थीं। इसी बीच अचानक तेज धमाके के साथ उनके कच्चे मकान की दीवार ढह गई। इसके मलबे में दबने से सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.