Kanpur News: दीवार गिरने से किशोरी की हालत हुई गंभीर
कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुखसौरा गांव में दीवार गिरने से किशोरी घायल हो गई। परिजन घायल किशोरी को सीएचसी लेकर आए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर किया गया। सुखसौरा गांव निवासी मुलायम की पुत्री सत्रह वर्षीय शबनम घर में घरेलू कार्य कर रही थी। घर का कार्य करने के दौरान अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने से किशोरी उसमें दब कर बुरी तरह घायल हो गई। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर वहां पहुंचे और गांव के लोगों की मदद से मलबे से किशोरी को निकाला गया। घायलावस्था में किशोरी को परिजन सीएचसी लेकर आए, जहां डा. आरती सिंह ने घायल किशोरी का प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर किया। यह भी पढ़ें- किशोरी ने फ्लाईओवर से लगायी छलांग, हाथ-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.