Kanpur News: दीपावली पर शाम सात बजे तक ही चलेगी कानपुर मेट्रो
कानपुर, नवम्बर 7 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। दीपावली के दिन आठ नवंबर रविवार को कानपुर मेट्रो की सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है। इस दिन मेट्रो ट्रेनें सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक ही चलेंगी। दोनों टर्मिनल स्टेशन आईआईटी कानपुर और कानपुर सेंट्रल से आखिरी ट्रेन शाम सात बजे रवाना होगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के पीआरओ ने बताया कि सेवाओं के समय में यह बदलाव केवल दीपावली के दिन के लिए किया गया है। दीपावली के अगले दिन सोमवार से मेट्रो सेवाएं सामान्य समय-सारिणी के अनुसार चलेंगी।अन्य दिनों की तरह ट्रेनें सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार के लिए नई ट्रेनों का ऐलान; 4 रद्द भी हो गईं यह भी पढ़ें- Orai News: दीवाली व छठ पूजा: बिहार व हड़पस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.