Kanpur News: दीनदयाल : 100 वर्ष पूरे होने पर भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी
कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर। संवाददाता पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बालिकाओं ने भरतनाट्यम, कथक एवं सेमी क्लासिकल डांस की अद्भुत प्रस्तुति दी। भारतीय कला संगम एकेडमी की डॉक्टर सुचारिता खन्ना ने नृत्य प्रवाह कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं गेस्ट ऑफ ऑनर का नीतू सिंह ने शुभारंभ किया। बच्चियों ने तोड़िया मंगलम (भरतनाट्यम) प्रस्तुति से सबके मन को मोह लिया। भरतनाट्यम में प्रमुख रूप से पावनी बहल, अर्णिमा मोहन, वर्णिका अग्रवाल, अंशिका अग्रवाल, अनन्या टंडन, दिव्याना सेठी, श्रीजिता पांडे ने प्रस्तुति पेश की। प्रधानाचार्य राकेश राम त्रिपाठी, अध्यक्ष योगेंद्र नाथ भार्गव, सह प्रबंधक मीणा खेर आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.