कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चंद्रशेखर आजाद कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम चल रहा है। यह कार्यक्रम छह नवंबर तक चलेगा। प्रथम सत्र में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. मुकेश श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय के नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नियमित उपस्थिति के महत्व तथा न्यूनतम 80 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता पर प्रकाश डालते हुए क्रेडिट सिस्टम, ग्रेडिंग प्रणाली, पाठ्यक्रम कोड, परीक्षा पद्धति, छात्रावास एवं मेस संबंधी नियमों तथा डिप्लोमा, प्रमाणपत्र एवं ऑनलाइन कोर्स जैसी उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया।द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता जन जागृति सेवा समिति (जेजेएसएस) के सचिव विजय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति ज...