Kanpur News: दीक्षांत समारोह में अकबरपुर की कृतिका को मिले दो गोल्ड मेडल
कानपुर, जुलाई 9 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कस्बे की रहने वाली कृतिका मिश्रा ने सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में एमबीए में सर्वोच्च अंक लाने पर दो स्वर्ण पदक हासिल किये। दीक्षांत समारोह में दो स्वर्ण पदक मिलने पर स्थानीय लोगों ने मेधावी छात्रा की सफलता पर खुशी जताने के साथ ही उसके उज्जवल भविष्य की भी कामना की। अकबरपुर के सेवा निवृत्त कानून गो विनोद मिश्र व समाजसेविका कंचन मिश्रा की छोटी बेटी कृतिका मिश्रा सीएसजेएम यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रहीं थी। इसमें सर्वोच्च अंक पाने पर गुरुवार को कानपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें दो स्वर्ण पदक और एक वाइस चांसलर पदक हासिल हुआ। उनकी इस उपलब्धि के बाद लोगों नेउनको बधाई दी। कृतिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है। वहीं कस्बे के ब्रह्म कुमार द्विवेदी, शिव शंकर शुक्ल, अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.