कानपुर, जुलाई 29 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। सरवनखेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर में बुधवार को आयोजित दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीएमओ के निर्देशन में गठित विकलांग बोर्ड एवं कानपुर नगर से आई एल्मिकों की विशेषज्ञ टीम ने सहभागिता की। शिविर में 88 मरीज लाभान्वित हुए। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की पहल पर सीएचसी गजनेर में आयोजित दिव्यांगता शिविर का भाजपा गजनेर मंडल अध्यक्ष जय सिंह चौहान ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शिविर में ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, वैशाखी व श्रवण यंत्र आदि की आवश्यकता वाले पात्र बुजुर्ग मरीजों का एल्मिको की टीम द्वारा विशेष चिह्नांकन एवं पंजीकरण किया गया। शिविर में बहुतायत संख्या में बुजुर्ग दिव्यांग जन पहुंचे। कई गांवों के ग्राम प्रधान बुजुर्ग दिव्यांग जनों के साथ शिविर में...