Kanpur News: दिव्यांग ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस में बताई दरोगा की करतूत
कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कल्याणपुर। लखनपुर हाउसिंग सोसाइटी निवासी दिव्यांग राजन यादव ने विश्वविद्यालय पुलिस चौकी इंचार्ज पर चौकी में बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को उन्होंने पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर दरोगा के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। राजन के मुताबिक, आठ जुलाई को भाई और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की थी। जिसकी उन्होंने ऑनलाइन शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत के बाद चौकी इंचार्ज ने उन्हें बुलाया, जहां भाई और तीन महिलाएं पहले से मौजूद थीं। वहां उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई, जिससे चेहरे पर चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.