Kanpur News: दिव्यांगों के लिए 19 से 30 सितंबर तक लगेंगे कैम्प
कानपुर, सितम्बर 17 -- Kanpur News: कानपुर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ पात्र दिव्यांगजनों तक पहुंचाने के लिए सभी विकासखण्ड कार्यालयों में कैम्प आयोजित होंगे। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील परिसर घाटमपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के साथ 19 सितंबर को, विकासखण्ड परिसर भीतरगांव में 21 सितंबर को, पतारा में 22 सितंबर को, बिधनू में 23 सितंबर को, सरसौल में 24 सितंबर को, चौबेपुर में 25 सितंबर को, शिवराजपुर में 26 सितंबर को, बिल्हौर में 28 सितंबर को, ककवन में 29 सितंबर को तथा कल्याणपुर में 30 सितंबर को चिन्हांकन कैम्प आयोजित किया जाएगा। कैंप सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे लगेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.