Kanpur News: दिल्ली से लौटकर लखनऊ जाने की बात पर बिफरे रोडवेज चालक-परिचालक
कानपुर, जुलाई 19 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। लंबे रूटों पर 60 फीसदी लोड फैक्टर की अनिवार्यता के चलते रोडवेज के आजादनगर डिपो के प्रबंधन ने सोमवार को दिल्ली से लौटे चालकों-परिचालकों पर एक फेरा लखनऊ का लगाने का दबाव बनाया तो हंगामा हो गया। 30-40 कर्मचारियों ने बसों को खड़ा कर विरोध जताया और घर चल गए। इस वजह से 10 से 12 बसें शाम को दिल्ली रूट पर नहीं जा सकीं। रोडवेज के चालक पंकज, अरविंद सेंगर, पवनेंद्र प्रताप, रामसिंह, जयवीर सिंह, परिचालक नितिन राजपूत, रोहित तिवारी, अरुण सिंह, गुरु प्रसाद, प्रदीप पाल और राजेश यादव समेत कई कर्मचारियों ने चाबियां और बैग जमा कर दिया। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में एक हजार किमी का सफर तय कर आए हैं और अब लखनऊ जाने का दबाव बनाया जा रहा है। लोड फैक्टर कम होने के कई कारण हैं। मौसम और नान पीक सीजन की वजह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.