Kanpur News: दिन में धूप ने निकाला पसीना, शाम को मिली कुछ राहत
कानपुर, जुलाई 26 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम बार बार करवट बदल रहा है। एक दिन पहले हुई बारिश के बाद शनिवार को निकली तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। धूप से बचने को जहां बच्चे छतरी का सहारा लेकर निकले वहीं राहगीर पेड़ों की छाया में रुककर पसीना सूखाने को मजबूर हुए। दोपहर बाद कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने व पारा सामान्य के करीब पहुंचने के साथ ही बदली के साथ ठंडी हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिली। जनपद में बदली की धूप व उमस भरी गर्मी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। अषाढ़ का महीना खत्म होने में अब सिर्फ चार दिन का समय शेष है, लेकिन जिले में झमाझम बारिश का अभी तक इंतजार है। आसमान में छाने वाले बादल लोगों व किसानों को चकमा दे रहे हैं। इसके चलते जहां लोग नहरों और नलकूपों से पानी लगाकर खेतों में धान र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.