Kanpur News: दिनभर उमस ने छुड़ाए पसीने, शाम की तेज बारिश ने मिली राहत
कानपुर, जुलाई 26 -- Kanpur News: कानपुर। उमस भरी गर्मी ने पूरे दिन शहरवासियों को बेहाल कर दिया। तापमान बढ़ने और नमी का प्रतिशत अधिक होने से हीट इंडेक्स यानी गर्मी का अहसास 58 पर पहुंच गया। वहीं शाम को मौसम बदला और तेज बारिश ने लोगों को राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से गुरुवार तक प्रदेश में बारिश का ऑरेंज और फिर शुक्रवार तक यलो अलर्ट जारी किया गया। इस दौरान कानपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शनिवार-रविवार सुबह 08:30 बजे तक चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) में 13.6 मिमी और एयर फोर्स वेदर स्टेशन में 15.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड होने से रात-दिन में नमी अधिक हो गई। धूप खिलने से तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम पारा 33.3 से 34.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। रात का तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
उमस भरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.