Kanpur News: दाल मिल के गार्ड का टूटा मिला दाहिना हाथ,फटा मिला सिर
कानपुर, सितम्बर 1 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। रनियां कस्बे में शेरपुर-तरौंदा मार्ग पर स्थित एक बंद पड़ी दाल मिल के अंदर सोमवार को मिले गार्ड के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें उसका दाहिना हाथ टूटा मिलने के साथ ही उसका सिर फटा मिला। डॉक्टरों ने चोटों से अधिक खून बहने को उसकी मौत की वजह बताया। चिराना गांव निवासी पैंसठ साल के कमलेश अवस्थी शेरपुर तरौंदा रोड पर कई साल से बंद फैक्ट्री में एक माह पहले ही बतौर गार्ड काम शुरू किया था। सोमवार को उनका शव बंद मिल के अंदर पड़ा मिला था। सिर से खून बहा दिखने व पास में सरिया के दो टुकड़े पड़े देखकर परिजनों ने उनकी हत्या की संभावना जताई थी। सूचना पर अकबरपुर एसडीएम राज कुमार पांडेय व सीओ संजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। वहां पहुंचे पूर्व सांसद अनिल शुक्ला ने दाल मिल के मैने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.