Kanpur News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करने का आरोप
कानपुर, अक्टूबर 10 -- Kanpur News: कानपुर। सिविल लाइंस निवासी प्रीति दुबे ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पीड़िता के अनुसार, जून 2015 में उनका विवाह नौबस्ता में रहने वाले विष्णु दुबे से हुआ था। आरोप है कि कुछ समय बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर 12 अगस्त को पति ने मारपीट की। साथ ही आठ साल की बेटी को जबरन छीनकर उन्हें घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर कार्यालय में की, जिसके बाद महिला थाना में मुकदमा दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.