Kanpur News: दस मिनट में दस ट्रांजैक्शन कर खाते से 8.59 लाख पार किए
कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: कल्याणपुर। रावतपुर में साइबर ठगों ने दस मिनट में दस ट्रांजैक्शन कर एक व्यक्ति के खाते से 8.59 लाख की रकम पार कर दी। मोबाइल पर एक के बाद एक ट्रांजेक्शन के मैसेज आने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिवपुरी, काकादेव निवासी दिनेश कुमार दीक्षित के मुताबिक, 12 जुलाई को उनके एक्सिस बैंक खाते से अचानक ट्रांजेक्शन के मैसेज मोबाइल पर आने लगे। करीब दस मिनट में दस ट्रांजेक्शन के जरिए शातिरों ने 8,59,966.28 रुपये की रकम पार कर दी। मामले की जानकारी होते ही पीड़ित ने तत्काल बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर खाते को होल्ड कराया। साथ ही साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज करा दी। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.