कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर पुलिस अपने थानाक्षेत्र में केवल कानून व्यवस्था को कायम करने और अपराधियों को पकड़ने तक ही सीमित नहीं है। बल्कि पुलिस चौकी में जमीन के लेन देन के विवाद भी सुलझा रही है। जिसके लिए पुलिसकर्मी रकम दिलाने में बीस हजार रुपये ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें महाराजपुर थानाक्षेत्र के एक पीड़ित ने दरोगा पर आरोप लगाया है कि वह चौकी में जमीन लेनदेन के मामले के दोनों पक्षों को चौकी लेकर आते हैं और फिर उन्हें समाप्त कराने के नाम पर बीस हजार रुपये लेने हैं। पीड़ित को भी दरोगा लेनदेन के मामले में चौकी लेकर आये। जहां पर उसने कहा कि दरोगा जी! हमारा भी पार्टी से सात लाख रुपया दिला दीजिए, भले 40 हजार रुपये काट लीजिए। वहीं मामले में थाना प्रभारी ने आरोपों को गलत ठहराया है।

आरोप सही है? महाराजप...