Kanpur News: दबे पांव जिले में डेंगू ने दी दस्तक, मिला पहला मरीज
कानपुर, अगस्त 6 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। जिले में बारिश के बाद मच्छर जनित बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। पिछले माह चले संचारी रोग अभियान में खाना पूरी होने से जहां मलेरिया तेजी से पांव पसार रहा है। हालात यह है कि मई तक जहां जिले में मलेरिया के सिर्फ दो केस थे। वहीं जुलाई में इनकी संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इधर डेंगू ने भी दबे पांव दस्तक दे दी है। कानपुर में हुई जांच में मैथा बैरी सवाई में डेंगू का एक केस मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। पिछले साल कम बारिश के बाद भी गंदगी व जलभराव की अनदेखी से जिले में 254 मलेरिया व 61 डेंगू पीड़ित मरीज पाए गए थे। जबकि डेंगू के लक्षण वाले बुखार से बड़ी संख्या में लोगों की मौतें हुई थीं। इसके बाद भी जिम्मेदार गंभीर नहीं दिख रहे हैं। बीमारियों की रोकथाम के लिए जुलाई में संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.