Kanpur News: दबंग पड़ोसी ने महिला को गिरा-गिराकर पीटा
कानपुर, सितम्बर 22 -- Kanpur News: कानपुर। किदवई नगर में पड़ोसी के पाइप तोड़ने का विरोध करना महिला को भारी पड़ गया। दबंग ने घर में धावा बोल महिला को जमीन पर गिरा-गिराकर लात-जूतों से पीटा। जूही बारादेवी निवासी रोहित मिश्र की पत्नी कोमल उर्फ खुशबू ने बताया कि बीते गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे पड़ोसी विवेक सिंह ने पाइप तोड़ दिया। जानकारी होने पर वह विवेक से बात करने पहुंचीं तो आरोप है कि उसने मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके परिवार के लोगों ने भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.