कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: मंगलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के गौरी निवासी जीतू सविता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम 4 बजे वह अपनी बाल काटने की दुकान पर थे, तभी ओवरब्रिज के पास कुछ लड़के लड़ रहे थे। उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं था। कुछ देर बाद एक चार पहिया वाहन से रिंकू यादव निवासी मिंडाकुआं व रुस्तम यादव एवं विभान यादव निवासीगण लालजी का पुरवा आए व हमारे जान पहचान के लड़के होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज कर मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...