कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: कानपुर। फूलबाग चौराहे के पास दबंगों ने बाइक सवार दो दोस्तों को घेरकर जमकर लात-जूतों से पीटा। फीलखाना निवासी सागर कश्यप ने बताया कि 29 सितंबर को देर रात वह अपने दोस्त आयुष पंडित के साथ बाइक से फूलबाग चौराहे पर घूमने आया था। इस दौरान वहां से पहले से मौजूद वशिष्ठ सिंह और दीपांशू कश्यप ने बाइक के सामने अपनी दोपहिया वाहन लगाने के साथ गाली-गलौज की। विरोध पर आरोपितों ने अपने साथी साहिल कश्यप, तुषार सिंह और आहान जायसवाल के साथ मिलकर दोनों दोस्तों को सड़क पर गिरा-गिराकर पीटा। थाना प्रभारी रीना सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...