कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: बिधनू। लक्ष्मणपुर गांव में गाली-गलौज के विरोध पर दबंग ने अपने साथियों मिलकर पड़ोसी के घर में धावा बोल दिया। फिर महिलाओं समेत पांच सदस्यों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज जांच कर रही है। लक्ष्मणपुर निवासी कमलेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब आठ बजे वह घर के बाहर मवेशियों को चारा डाल रहे थे। तभी पड़ोसी विशाल, मोहित, कल्लू और रिशु बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला किया। शोर-शराबा सुन बचाने पहुंचे उनके भाई सोनू, पत्नी राधा, पिता रमेश और मां सरोज को भी आरोपितों ने घर में घुसकर मारपीट की। जिससे वे लहूलुहान हो गए। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...