Kanpur News: दबंगों ने दुकानदार मां-बेटी को बाल पकड़ घसीटा फिर पीटा
कानपुर, जुलाई 24 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। गुमटी बंबा रोड में दुकान के बाहर कार खड़ी का विरोध करना दुकानदार मां-बेटी को भारी पड़ गया। दबंगों ने मां-बेटी से अभद्रता कर बाल पकड़ घसीट-घसीटकर मारपीट की। वहीं आरोपितों की करतूत दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल फुटेज की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल, फजलगंज पुलिस तहरीर पर मामले की जांच कर रही है। गुमटी बंबा रोड स्थित एक ऑयल मिल के पास मां-बेटी किराना दुकाना चलाती हैं। महिला दुकानदार के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर दुकान के सामने एक कार खड़ी कर चालक समेत अन्य लोग जाने लगे। इस पर बेटी ने कार को आगे बढ़ाने की बात कह दी, यह सुन कार सवार दबंग कहासुनी कर गाली-गलौज करने लगे। विरोध जताया तो आरोपितों ने बेटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.