Kanpur News: दबंगों ने चाची-भतीजे को पीटा, रिपोर्ट
कानपुर, जुलाई 13 -- Kanpur News: बिधनू। कठुई टेडापुरवा गांव में दबंगों ने चाची-भतीजे को पीट लहूलुहान कर दिया। शोर सुन ग्रामीणों के आने पर हमलावर मौके से भाग निकले। कठुई निवासी सीमा देवी के मुताबिक रविवार दोपहर गांव की पुलिया के पास गांव के बब्बन और संदीप शराब के नशे में भतीजे आशीष को लात-घूंसों से पीट रहे थे। यह देख वह बचाने पहुंचीं तो आरोपितों ने उनसे गाली-गलौज करते हुए पीटने लगे। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.