Kanpur News: दंड की फाइल दबाए रखने में इंस्पेक्टर व लापरवाही में दरोगा निलंबित
कानपुर, अगस्त 15 -- Kanpur News: कानपुर। पुलिस आयुक्त कार्यालय में तैनात दो पुलिस कर्मियों को काम में लापरवाही और उदासीनता बरतने के चलते निलंबित कर दिया गया। दोनों कमिश्नरेट के लिपिक विभाग में तैनात हैं। इनमें एक इंस्पेक्टर तो दूसरा सब इंस्पेक्टर है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। कमिश्नरेट कार्यालय के लिपिक विभाग में इंस्पेक्टर बड़े बाबू दिनेश चंद्र वर्मा और सीए ऋतुराज सिंह को निलंबित किया गया है। दोनों पर सरकारी कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरतने के आरोप हैं। कार्रवाई से पहले दोनों को चेतावनी भी दी गई लेकिन उन्होंने कार्य में सुधार नहीं किया। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। पुलिस सूत्रों की माने तो बड़े बाबू के पद पर तैनात दिनेश चंद्र वर्मा विभाग से जुड़े एक कर्मी की लंबे समय से फाइल दबाए बैठे थे। फाइल दंड के आदेश से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.