Kanpur News: थाली बजाकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
कानपुर, अगस्त 31 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता जर्जर व खस्ताहाल सड़कों के खिलाफ नगर कांग्रेस कमेटी ने नरोना चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। थाली बजाकर भाजपा सरकार व नगर निगम की कार्यशैली के खिलाफ नारेबाजी की। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि कानपुर की सड़कें विकास का रास्ता नहीं बल्कि गड्ढों का जाल बन चुकी हैं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़कें बार-बार टूट जाती हैं, जिससे नगर निगम की ठेकेदारी व्यवस्था और निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। सड़क निर्माण के ठेकों, गुणवत्ता और खर्च की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जल्द ही शहर की सड़कों की हालत नहीं सुधरी तो बड़ा आंदोलन होगा। प्रतिभा पाल, सैमुअल लकी, पदम मिश्रा ,शीलू श्रीवास्तव, राकेश साहू, आसिफ इकबाल, विनय पांडे ,धर्मेंद्र सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.