कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: - युवक की हालत बिगड़ने के बाद लिखी गई थी रिपोर्ट कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नौबस्ता थाने में टॉयलेट क्लीनर पीने वाले सरसौल निवासी आशीष की हालत में सुधार है। उस पर महिला से फोन पर अश्लीलता और धमकाने का आरोप था। अब पुलिस उसके खिलाफ मुजहम्मत का केस दर्ज करने की तैयार में है। आरोपी के टॉयलेट क्लीनर पीने के बाद पुलिस ने आनन-फानन मुकदमा दर्ज कर लिया था। यह मुकदमा महिला के ससुर की तहरीर पर हुआ था।पूर्व परिचित महिला को फोन करके लगातार परेशान करने के मामले में आशीष को थाने बुलाया गया था। वह दोस्त सहज के साथ शराब के नशे में देर रात थाने पहुंचा और जमकर हंगामा किया। यह भी पढ़ें- महिला उत्पीड़न केस में थाने बुलाने पर युवक ने पिया टॉयलेट क्लीनर, दरोगा-सिपाही नपे पुलिस ने सहज को जाने दिया और आशीष को लॉकअप में डाल दिया था।...