Kanpur News: त्योहार पर 24 घंटे कंट्रोल रूम में तैनात रहेंगे केस्को एई-एक्सईएन
कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा समेत प्रमुख त्योहारों पर शहर में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए केस्को ने विशेष तैयारियां की हैं। विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत उपकेंद्रों, वितरण परिवर्तकों, बिजली लाइनों, फीडरों, केबलों और अन्य उपकरणों का निरीक्षण कर मरम्मत कराई गई। केस्को एमडी नेहा जैन के निर्देश पर बिजली आपूर्ति की लगातार निगरानी के लिए केस्को मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम में 24 घंटे अधिकारियों की ड्यूटी लगाई। इसमें एक्सईएन और एई स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे, जो आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखेंगे। केस्को की तकनीकी टीमें भी आवश्यक उपकरणों और संसाधनों के साथ 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगी ताकि बिजली फॉल्ट या किसी आपात स्थिति में मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान किया जा सके। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.