कानपुर, अगस्त 28 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में रक्षाबंधन के त्योहार का उत्साह मंहगाई पर भारी दिख रहा है। गुरूवार को नगरीय क्षेत्रों में सजे बाजारों में ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने त्योहार के लिए जरूरी सामान की जमकर खरीददारी की। इसके साथ ही कस्बों में सजे राखी के स्टालों पर रंग-बिरंगी व अलग- अलग डिजाइनों की राखियों के साथ ही मिठाइयों की भी युवतियों ने खूब खरीददारी की। रक्षाबंधन का त्योहार आज 28 अगस्त शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।त्योहार के लिए अकबरपुर, रूरा, झींझक, रसूलाबाद,पुखरायां, शिवली, सिकंदरा, राजपुर, रनियां, डेरापुर,अमरौधा व मूसानगर आदि कस्बों में बाजार गुलजार हो गए। अकबरपुर व रूरा की साप्ताहिक बाजारों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से कस्बों में पहुंचे लोगों ने त्योहार के लिए जरूरी सामान की खरीददारी की।...