Kanpur News: तेरापंथ परिषद: दो स्थानों पर 171 यूनिट रक्तदान
कानपुर, सितम्बर 27 -- Kanpur News: कानपुर। तेरापंथ युवक परिषद जेसीआई ब्रह्मावर्त ने रविवार को एमरॉल्ड में रक्तदान कर्तव्यम का आयोजन किया। दूसरा शिविर बिरहाना रोड पर लगाया गया। इन शिविरों में 171 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। संस्था के अध्यक्ष केतन ठक्कर, महामंत्री अंकित मित्तल, कोषाध्यक्ष अमित जैन, प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमित रिंकू जैन, मुकेश जिंदल ने बताया कि एक व्यक्ति के रक्तदान करने से पांच लोगों की जान बचाई जा सकती है। यहां नितेश माहेश्वरी, हिमांशु निमानी, तरुण बंसल, विकास अग्रवाल, अमित अग्रवाल, होम्योपैथिक डॉ. हेमंत मोहन, डॉ. आरती मोहन, निखिल महेश्वरी, रवि गुप्ता, आशीष गुप्ता, अभिषेक, वृंदा ठक्कर, रुचि जैन, स्वाति मित्तल आदि उपस्थित रहीं। तेरापंथ भवन से धनराज सुराणा, प्रमोद सुराणा एवं ललित जैन भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.