Kanpur News: तेरहवीं संस्कार में जा रहे युवक की नहर में गिरने से मौत
कानपुर, सितम्बर 12 -- Kanpur News: कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के ऊमरपुर में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार सिंगरौली अमराहट निवासी एक युवक की नसीरपुर के पास नहर में गिरने से मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव नहर में उतराता मिला। जानकारी होते ही उनके घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने किसी वाहन की टक्कर लगने से हादसा होने की संभावना जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अमराहट थाना क्षेत्र के सिंगरौली के रहने वाले 37 वर्षीय सामंत सिंह यादव शुक्रवार को अपने भाइयों मनीष व मुकेश के साथ सिकंदरा में ईंट खरीदने आए थे। यहां ईंट ट्रैक्टर पर लदवाने के बाद तेरहवीं संस्कार में ऊमरपुर के रहने वाले रमेश शुक्ला के यहां जाने की बात कहकर उन्होंने दोनों भाइयों को वापस गांव भेज दिया था। रास्ते में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.